फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर भैंस लदी ट्रक पिकअप से टकराई

विज्ञापन
हादसे के बाद घर में दूकान में ट्रक
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। हाईवे पर श्रीनेतगंज बाजार के पास बुधवार की रात दुधारू जानवरों से लदा ट्रक पिकअप से टकरा गया। घटना के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे स्थित दूकान में घुस गया वहीं पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप चालक और दूकान के सामने सो रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर ट्रक में लदे 16 भैसों में दो की मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से पशुओं को बाहर निकाला गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

जौनपुर की तरफ से एक ट्रक 16 दुधारू जानवरों को लेकर मैनपुरी जा रहा था। इलाहाबाद जनपद के सोरांव से एक पिकअप वाहन सब्जी लादकर आजमगढ़ मंडी जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के श्रीनेतगंज बाजार के पास पहुंचे वैसे ही आमने -सामने टक्कर हो गई । पिकअप पलटने से इलाहाबाद जनपद के थरवई थाना क्षेत्र के मलाका गारापुर गांव निवासी 28 वर्षीय चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । ग्रामीणों ने प्रयास कर उसे किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला। वहीं अनियंत्रित हुई ट्रक श्रीनेतगंज बाजार में सड़क के किनारे स्थित कोढ़ा गांव निवासी जगत बहादुर सिंह व आशाराम विंद के मकान व खजुरहट निवासी अनिल कुमार पटेल उर्फ लल्लन की लकड़ी की दूकान तथा लक्ष्मी शंकर पटेल की कंप्यूटर की दुकान में टक्कर मारते आगे जाकर एक दूकान के सामने तख्त पर सो रहे 19 वर्षीय लक्ष्मी शंकर ट्रक के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । शोर सुन कर मौके पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तो ट्रक के अंदर पशु तड़प रहे थे। उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया । ग्रामणों के प्रयास से सभी को बाहर निकाला गया। जिसमें 2 भैंसों कही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुचीं कोतवाली पुलिस ने सभी भैसों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें