फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के पास नहीं है विकास की कोई योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के पास विकास की कोई योजना नहीं है। किसान, व्यापारी, मजदूर सब परेशान हैं। ये बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने मंगलवार को हुसैनाबाद स्थित कांशीराम सामुदायिक भवन में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के पास विकास की कोई योजना नहीं है। बेमतलब की बातों में जनता को उलझा कर भाजपा के लोग अपना काम कर रहे हैं। इस सरकार में अभी तक धरातल पर विकास की एक भी ईंट नहीं रखी गई है। सपा कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रभारी लाखन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार से 95 प्रतिशत लोग त्रस्त हैं। सरकार देश के महज गिने चुने कुछ पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। गुंडों का राज कायम हो गया है। हत्या, लूट, दुराचार, अपहरण की घटनाएं अब आम हो गई हैं। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डा. केपी यादव ने कहा कि शहर में सुंदरीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण, मेडिकल कालेज जो भी विकास दिख रहा है वह सपा सरकार के कार्यकाल का है। मौजूदा सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी से देश को बर्बाद कर दिया। कुटीर उद्योग बंद हो गए। सम्मेलन को पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, जदगीश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, श्रीराम यादव, ज्वाला प्रसाद यादव, हाजी अफजाल अहमद, श्रद्धा यादव, गुलाबचंद्र सरोज, दीपचंद्र सोनकर, उमाशंकर यादव, वीरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष डा. हसीन बब्लू, शकील मंसूरी, राजनाथ यादव, इंद्र प्रकाश सिंह, मंजूरानी मौर्य, रवींद्र सिंह रघुवंशी, राकेश मौर्य, ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता राजनारायण बिंद और संचालन श्यामबहादुर पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें