फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशकों ने मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद

विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने के लिए प्रदर्शन करते शिक्षा अनुदेशक
विज्ञापन
जौनपुर। 17 हजार मानदेय देने के शासनादेश को लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को अनुदशेकों ने कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान सभी जिला मुख्यालय पर धरना दिया। इसके साथ मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांग जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जनपद के अनुदेशकों ने अपनी मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार शुरू किया। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि मांगों को पूरा करने की आवाज समय-समय पर सरकार के सामने उठाते रहे हैं। लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया। जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। उन्होंने मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। साथ ही चेताते हुए कहा कि यदि उपर्युक्त व्यवस्थाएं लागू नहीं की गई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में सर्वेश द्घिवेदी, राजेश, अनिल, महेंद्र, आनंद, मधुकर, राकेश, सुमन, रिंकू भारती, चंद्रकला, प्रतिभा, रंभा, बिना उपाध्याय, प्रियंका यादव, दिब्या, नंदिता, सरिता, सुधा, पूनम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें