फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के 20 लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र

विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाणपत्र बांटा गया
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी गोष्ठी का शुभारम्भ विधायक जफराबाद डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह, ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह, बीडीओ देवेन्द्र सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को मनरेगा, कृषि सहित अन्य विभागीय जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत चयनित 20 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन

विधायक डॉ. हरेन्द्र सिंह ने कहा कि पंडित जी का जीवन बाल्यकाल से ही कठिनाईयों भरा रहा। मेधावी होने के कारण वह प्रत्येक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते थे। सिविल परीक्षा को पास करने के उपरान्त नौकरी त्याग कर समाजसेवा का बेडा़ उठाया। उन्होंने कहा कि जिस दिन समाज में गरीब व्यक्ति को रोटी कपडा़ और मकान सम्मान से मिल जायेगा, बस यहीं पंडित जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह ने पंडित जी के जीवनवृत पर विस्तार से प्रकाश डाला। कृषि विभाग के तकनीकी सहायक व प्रभारी विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ.रमेश चन्द्र यादव ने कहा आज जलवायु परिवर्तन के दौर में कम बरसात एवं बढ़ते तापमान से बर्बाद किसानों को इस समय धान की फसल में कीटों एवं विभिन्न रोगों के प्रकोप से जुझना पड़ रहा है। इस समय झुलसा रोग से फसलों को क्षति पहुंच रही है। उपचार न हुआ तो नुकसान हो सकता है। इनके बचाव के लिए कार्वेन्डाजिम एक ग्राम व मैकोंजेब दो ग्राम प्रति लीटर पानी और 20 लीटर पानी में एक ग्राम स्ट्रेप्टो सांइक्लिीन डालकर छिड़काव करें। इसमें मनरेगा, कृषि, एनआरएलएम, स्वास्थ्य, बाल विकास, प्रधानमंत्री आवास, कौशल विकास आदि पर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को विभागीय जानकारियां दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह, डा़ॅ आर के सिंह, सुजीत सिंह, रणविजय सिंह, सहायक विकास अधिकारी रत्नेश कुमार, अमर बहादुर यादव, हरिनन्दन पटेल, सुजीत सिंह, सूचना विभाग के प्रदर्शनी प्रभारी के.के. यादव, प्रचार सहायक अवनीश यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें