फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति,सास व ससुर के खिलाफ दर्ज कराई मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव की एक महिला ने रविवार को अपने पति, सास व ससुर के विरुद्घ केस दर्ज कराया है। वह अपने पति से दूसरी शादी करने से नाराज थी। जिसकी शिकायत पुलिस को तहरीर देकर की थी। उसके तहरीर पर पुलिस ने तीनों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बासूपुर गांव निवासी राजेश दुवे पुत्र रामसूरत दूबे की शादी 25 अप्रैल 2012 को रामपुर (जगरनाथपुर )थाना चौरी जनपद भदोही निवासी श्रवण कुमार मिश्र की पुत्री पूजा से हुई थी। शादी के बाद से सब कुछ ठीकठाक रहा और राजेश मुम्बई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ माह पहले पूजा अपने मायके गई हुई थी तो उसे पता चला की पति राजेश ने 17 जुलाई 2017 को दूसरी शादी कर ली। पति के दूसरी शादी कर लेने की सूचना पाते ही पूजा रविवार को अपने भाई को लेकर अपने ससुराल बासुपुर पहुंची।इसके बाद पति राजेश से दूसरी शादी करने का कारण पूछा। इसके बाद पत्नी के प्रश्न से नाराज पति राजेश ने उसे घर में घुसने से मना कर दिया। पति के मना करने के बावजूद भी पूजा घर में घुसने लगी। इस दौरान पति राजेश से उसका विवाद हो गया। विवाद धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। जिसकी सूचना पूजा ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूजा की तहरीर पर पति के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी विनोद यादव ने बताया की पूजा की तहरीर पर एक पत्नी के रहते दूसरी शादी कर लेने व गाली गलौज तथा मारने पीटने के आरोप में पति राजेश दूवे, सास प्रतिमा दूबे व ससुर रामसूरत दूबे के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें