फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिनैती के आरोप में केस दर्ज होने पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रामपुर नेवादा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराए गए छिनैती का केस के विरोध में आरोपी पक्ष के लोगों ने रविवार को रविवार की सुबह जौनपुर रामपुर रोड पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन लोग रामानंद के खिलाफ केस दर्ज करने पर अड़े थे। बाद में केस दर्ज करने के आश्वासन पर जाम तो खत्म हुआ। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए रामपुर नेवादा गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

रामपुर नेवादा गांव के निवासी देवानंद ने शुक्रवार की शाम नेवादा गांव के नंदलाल गौतम व उसके तीन साथियों के खिलाफ एक लाख रुपये और मोबाइल छीनने का आरोप में सरायख्वाजा थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। यह जानकारी जब नंदलाल को हुई तो नंदलाल के पक्ष के लोग रविवार को सुबह 10 बजे जौनपुर रामपुर रोड पर पहुंच गए और सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने रास्ता जाम कर दिया और नारे बाजी की। इसकी जानकारी जब पुलिस को हुुई तो डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने पर लोग नही मानें तो एसओ सरायख्वाजा राममूर्ति यादव भी घटना स्थल पर पहुंच गए। तनाव को देखते हुए पीएसी को भी बुला ली गई। पुलिस ने काफी समय तक लोगों को समझाया लेकिन लोग ने देवानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात पर अड़े रहे। कुछ समय बाद पुलिस ने नंदलाल को थाने पर ला कर उनकी तहरीर पर देवानंद और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए रामपुर नेवादा में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें