फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में चलने लायक नहीं रहती सड़कें,लोग होते हैं परेशान

विज्ञापन
मैहर देवी मार्ग पर जलभराव
विज्ञापन
जौनपुर। शहर की सड़कों के किनारे पटरियों पर की गई खुदाई के बाद मिट्टी सड़क पर फैल गई है। बारिश के बाद मिट्टी के चलते फिसलन होने के कारण लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। जलनिकासी नहीं होने से कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया है। इससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर की आबादी लगभग एक लाख 86 हजार है लेकिन सड़कों की दुर्दशा के कारण शहरवासियों को प्रतिदिन आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही बारिश होने के बाद तो आवागमन करने में शहरवासियों और दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कारण सड़कों को चौड़ा करने के लिए पटरियों को उखाड़ा गया है। वहीं बिजली का केबिल डालने के लिए सड़कों की पटरियों पर खुदाई की गई हैै। पालीटेक्निक से ओलंदगंज, लाइनबाजार कलेक्ट्रेट मार्ग, नवाब युसुफ रोड आदि मार्गों पर बिजली का केबिल डालने के लिए पटरियों पर खुदाई की गई है। खुदाई में निकली मिट्टी किनारे रख दी गई जो सड़क पर बिखर गई है। इस दौरान बारिश होने के बाद मिट्टी के सड़कों पर फैलने से लोग फिसलकर गिरकर घायल हो जाते हैं। वहीं सड़कों पर फैली मिट्टी के कारण बारिश का पानी भी नहीं निकल पाता हैं। जिससे सड़कों पर जलभराव हो जाता है। शनिवार की दोपहर में हुई हल्की बारिश से ही शहर में कई स्थानों व मार्गों पर जलभराव हो गया है। मैहर देवी से ओलंदगंज मार्ग,सदभावनापुल से चहारसू, सरायपोख्ता चौकी से शाहीपुल आदि मार्गों पर जलभराव गया है। पानी भरने व सड़कों पर गड्ढा बनने से लोग लोग धीमी गति से चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें