फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। नगर कोतवाली क्षेत्र के खुटहन मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
खुटहन थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी राम नयन सिंह पनौली प्राथमिक विद्यालय में प्रधानअध्यापक हैं। वह स्थानीय नगर के खुटहन मार्ग स्थित मोती बिहार कालोनी में मकान बनवाकर रहते हैं। खुटहन से एक प्राइवेट बस से घर लौट रहा राम नयन सिंह का पुत्र राजन सिंह (20) शुक्रवार की शाम करीब छह बजे खुटहन मार्ग स्थित बरम बाबा स्थान के समीप बस से उतरते समय उसके पहिए की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।उसको उपचार के लिए पुरुष अस्पताल ले जाया गया।जहां से उसकी गंभीर हालत देखकर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।उसने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।परिवार में मातम का माहौल है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें