फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं का किया विसर्जन

विज्ञापन
श्रीगणेश की मूर्ति विसर्जित करते श्रद्धालु
विज्ञापन
जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति की ओर से गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को बाजेगाजे के साथ विसर्जन घाट पर किया गया। इससे पहले एसपी शैलेश पांडेय ने कोतवाली चौराहे पर नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया। सु्रक्षा के बीच देर रात तक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने गणेश प्रतिमाओं की आरती उतारी।
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष के उद्घाटन मौके पर जन संत योगी देवनाथ, एसपी सिटी डा. अनिल कुमार पांडेय, रामलीला कमेटी नदेसर के संरक्षक इस्तकबाल कुरैशी, डा. अतुल प्रकाश यादव, अवधेश चतुर्वेदी ने गणेश की प्रतिमा और गणेश पूजनोत्सव की शुरुआत करने वाले बाल गंगाधर तिलक के चित्र पर पुष्प अर्पित कार्यक्रम की शुरूआत की। जगह-जगह स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। देर रात तक विसर्जन घाट भक्ती गीतों से गूंजता रहा। इस मौके पर संस्थापक संजीव यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अमित सिंह, अरशद कुरैशी, संजय जाडवानी, नवीन सिंह आदि मौजूद थे। संचालन सुशील कुमार वर्मा ने किया।
शीतला चौकिया धाम में कलाकार आशीष माली के आवास पर स्थापित प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बाजे की धुन पर नाचते गाते लोगों ने सूरज घाट पर प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर पूनम माली, एकता, हनुमान, खुशबू, निशा, अमित, सुमान, दूि पीका, अविनाश, विधान सोनकर आदि मौजूद थे। शहर के रुहट्टा परमानतपुर में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन गाजे बाजे के साथ किया। संस्थापक विमल अग्रहरि, संरक्षक अश्वनी उपाध्यय, विमलेश की देखरेख में शाम को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। गाजेबाजे के साथ युवाओं ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर: कस्बे में सिद्वि विनायक भगवान गणेश की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई थी। सात दिवसीय पूजन के बाद प्रतिमा विसर्जित की गई। हाथी घोड़े के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान निखिल सेठ, अंकित सेठ, सुजीत साहू, विष्णु दत्त, नवीन साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें