फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छात्रा की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में साइकल सवार छात्रा की मौत हो गई जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बदलापुर के शाहपुर गांव निवासी इंद्रजीत यादव की पुत्री दीपिका (14) गुरुवार की शाम करीब तीन बजे साइकल से स्कूल से घर लौट रही थी। वह सरायगुंजा गांव के पास पहुंची थी कि बदलापुर से खुटहन की तरफ जा रहे सीमेंट लदे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दीपिका गणेश राम इंटर कालेज बटाऊवीर में कक्षा नौ की छात्रा थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने रोक कर उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ट्रक चालक ज्ञानेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक चालक मध्यप्रदेश के रीवां के सौर, बैकुंठपुर का निवासी है।
दूसरी घटना बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पास नेशनल हाइवे पर हुई। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर गिरे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बक्शा थाना क्षेत्र के सरायहरखू निवासी शीबू (28) तथा इरशाद अहमद (20) बाइक से बदलापुर की ओर जा रहे थे। वे जैसे ही निरीक्षण भवन के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के दौरान असंतुलित होकर दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें