फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटीन का खाना खाकर बीमार हुए 12 छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर में स्थित प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज की कैंटीन में नाश्ता कर 12 छात्र गुरुवार को बीमार पड़ गए। उल्टी-दस्त से पीड़ित छात्रों को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सातों छात्रों को छुट्टी दे दी गई जबकि पांच को भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ाई करने वाले छात्रों ने सुबह कालेज की कैंटीन में नाश्ता किया था। छात्रों की मानें तो नाश्ता करने के कुछ देर बाद ही एक-एक कर छात्रों की हालत बिगड़ने लगी। छात्र उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए। यह देख कालेज में हड़कंप मच गया। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर रूप से बीमार अंबरीश (18), अवनीश (17), अभिषेक (18), विकास (19), लोकेश (18) को भर्ती कर लिया गया है। जबकि अन्य छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें