फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से पैथोलाजी केंद्रों पर हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौरसिया ने सीएमओ के निर्देश पर बुधवार को क्षेत्र के पैथालाजी केंद्रों पर छापेमारी की। जांच के दौरान पता चला कि इन केन्द्रों का सीएमओ कार्यालय में न तो एजिस्ट्रेशन हुआ है और न ही संचालकों के पास डिग्री। नोटिस देकर केंद्र संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा है। जांच टीम सबसे पहले लाला बाजार पहुंची। वहां नवीन पैथालाजी केन्द्र के नाम से चल रहे पैथालाजी केंद्र पर पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने जब रजिस्ट्रेशन और संचालक की डिग्री मांगी तो संचालक योगेश प्रजापति कुछ भी न दे पाए। यही हाल सिकरारा में चल रहे पैथालाजी केंद्र का था। डॉ. चौरसिया ने दोनों ही केन्द्रों के संचालकों को नोटिस देकर सीएमओ कार्यालय में जाकर स्पष्टीकरण देने को कहा। टीम गुलजारगंज पहुंची तो वहाँ चल रहे जय मां दुर्गा पैथालाजी केन्द्र का संचालक केंद्र का शटर गिराकर फरार हो गया। अन्य बाजारों में दिन भर तालाबंदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें