फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

239 शिकायतों के निस्तारण की तय समय सीमा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर । जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस के की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान 239 शिकायतें समय सीमा के बाहर होने पर नाराजगी जताई। साथ ही 30 अगस्त की शाम तक निस्तारण शून्य नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने की चेतावनी दी। इस दौरान समयावधि से अधिक लंबित शिकायत वाले अधिकारियों का वेतन राकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को हर हाल में दो दिन के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि 1329 शिकायतें समय सीमा के भीतर पाये गए। 15 दिन के भीतर शिकायत निस्तारण नहीं करने पर डिफाल्टर के श्रेणी में आ जाता है। उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होते ही दो दिन के भीतर संदर्भित करने पर ही दस अंक प्राप्त होते हैं। अन्यथा प्रत्येक दिन अंक कम होता जाता है। सी श्रेणी की शिकायतों को दो दिन के भीतर निस्तारित किया जाए। इसकी समीक्षा 30 अगस्त को शाम पांच बजे बैठक कर की जाएगी। सीआरओ ने विभागवार समीक्षा की। तकनीकी जानकारी डीपीएम प्रतीक उपाध्याय ने दिया। इस दौरान एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, मछलीशहर रमापति बिन्द, बदलापुर डा. केएस पांडेय, शाहगंज जयनरायन सचान, मड़ियाहूं अयोध्या प्रसाद, डीएसओ अजय प्रताप सिंह, बीएसए डा. राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि केजी सारश्वत, विद्युत डीसी गुप्ता, एससी सोनौदिया ,बीबी सिंह, एआरटीओ अनिल राय आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें