फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में तीन को मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। क्षेत्र के अकबरपुर गांव में बुधवार को दोपहर में अपने दूकान पर बैठे एक युवक को मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे बगल के दो दूकानदारों को भी मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस व केराकत पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर वापस लौट गई। घटना स्थल से कारतूस का खोखा पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अकबरपुर ग्राम में गणेशजी की मूर्ति स्थापित है। मंगलवार की रात गणेश जी के पंडाल के पास गांव के रजत सिंह से गांव के लड़कों से बाइक पार्किंग करने को लेकर विवाद हो गया था। बीच बचाव करने के लिए वहां पहुंचा और लोगों को समझा बुझाकर झगड़े को शांत कराया। बुधवार कि दोपहर में अजीत सिंह गांव में ही रोड पर अपने पान की दूकान पर दोपहर में बैठे थे। आरोप है कि जहां गांव के रजत सिंह बाइक सवार छह लोग
पहुंचे और लाठी से मारने लगे। शोर सुनकर गांव के ही बगल के दूकान अवनीश मिश्रा (30) व अमृत प्रकाश वर्मा (19) बीच बचाव करने के लिए पहुंचे । उसी दौरान दबंगों ने असलहा लेकर अमृत वर्मा के कनपटी पर लगा दिया। असलहा के मुठिया से मार कर घायल कर दिए। अजीत सिंह किसी तरह दबंगों से छुड़ाकर खेत की तरफ भाग निकले। शोर सुनते ही घायलों के परिजन और गांव वाले इकठ्ठा हो गए। गांव वालों को जुटते देखते ही मनबढ़ भौरा,सेनापुर सड़क मार्ग से होते हुए असलहा लहराते हुए भाग गए। इधर अजीत के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने केराकत पुलिस को घटना की सूचना दिया। सूचना पाते ही कोतवाल प्रशान्त कुमार व एसएसआई उदय प्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुँच गए। घायलों को इलाज के लिए केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। अजीत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अवनीश मिश्रा, अमृत प्रकाश वर्मा को हल्की छोटे आईं है। कोतवाल का कहना है कि घायल अजीत सिंह के तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ नामजद और शेष अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें