फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडिल मार्च निकालकर स्नेहा को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
अपराध रोकने के लिए जागरूकता अभियान के तहत निकाला कैंडिल मार्च
विज्ञापन
जौनपुर। बढ़ते अपराध को रोकने के लिए जागरूकता अभियान के तहत लायन्स तिराहा सद्भावना पुल से लायंस क्लब अध्यक्ष रामकुमार साहू के नेतृत्व मे कैंडिल मार्च निकालकर स्नेहा को श्रद्धाजंलि दी। स्कूलों कालेजो के आसपास विशेष रूप से पुलिस डयूटी लगाने की मांग की। इस अवसर पर दिनेश टंडन अध्यक्ष नपपा जौनपुर ने कहा कि सिरकोनी बाजार के पास विगत दिनों मोबाइल लुटेरो ने आटो से कोचिंग जा रही एमए की छात्रा स्नेहा सिहं की जान ले ली। इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए समाज मे जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, शत्रुघ्न मौर्य, राकेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र कपूर, नीलू सेठ , सुरेश चन्द्र गुप्ता, अजयसेठ विक्की, अरूण त्रिपाठी, सोमेश्वर केसरवानी, विवेक सेठ मोनू, सुधा मौर्य, रवि श्रीवास्तव,आशीष कुमार, प्रियंका गुप्ता, सुनिता पाठक, राजेन्द्र मौर्य, धनंजय पाठक, संतोष साहू तनुज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें