सिरकोनी। नगर पंचायत जफराबाद के अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार ने कस्बा जफराबाद में प्लास्टिक की थैली में सामानों की विक्री करने वाले एक दर्जन से अधिक दूकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। कई दूकानदार दुकान बंद कर गायब हो गए।
ईओ ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में छापेमारी के दौरान यदि प्लास्टिक की थैली में सामानों की बिक्री करते हुए पकड़े गए तो जुर्माना व अन्य विधिक कार्यवाही की जायेगी, जिसके जिम्मेदार दुकानदार स्वयं होंगें। कस्बा जफराबाद के दुकानदार चिंतामणि, अयूब खान, अशोक बरनवाल, सुनील कुमार, राजेंद्र जायसवाल, विनोद गुप्ता सहित दस फुटकर एवं पॉच थोक व फुटकर सामनों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के यहां छापेमारी की कार्यवाही की। छापेमारी के दौरान कई दुकानों से दो किलों से ज्यादा पालीथिन बरामद किया। ईओ ने प्लास्टिक की थैली बेचने वाले दुकानदारों को पालिथिन की विक्री न किए जाने की हिदायत दी। छापेमारी में ईओ के साथ लिपिक राजमन, वेद प्रकाश, शिशु तिवारी, ओमकार यादव उपस्थित रहे।