शहीद दरोगा को श्रद्धांजलि देते नगर विकास मंत्री गिरीशचंद्र यादव
नेवढ़िया। शहीद दरोगा जयप्रकाश सिंह के गांव बनेवरा में मंत्री, विधायक एवं अन्य दलों के नेताओं का शनिवार को तांता लगा रहा। हर कोई शहीद के बहादुरी एवं पराक्रम को सलाम कर रहा था। गांव के लोग शहीद की मौत के बाद गम में जरूर है लेकिन उन्हें इस बात का गर्व भी है कि जेपी सिंह की वजह से उनके गांव का नाम पूरे देश में न केवल हो गया बल्कि इलाके में शहीद गांव के नाम से पहचान बन गई। शहीद के घर आने वाले लोग शहीद का गांव कहकर पता लोगों से पूछ रहे हैं।
शहीद दरोगा के गांव बनेवरा लखनऊ से चलकर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, पहुंचे जहां उन्होंने दुख जताया। उन्होंने कहा कि परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। कहीं कोई कमी शहीद के सम्मान में नहीं आएगी। पूर्व मन्त्री व विधायक मल्हनी पारस नाथ यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह, ब्रम्हदेव मिश्र, व्यापार मंडल अध्यक्ष लालप्रताप सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह पप्पू, सुनील सिंह, विनोद सेठ, दिनेश सिंह, संजय सिंह, प्रधान विजय मोदनवाल, राकेश दुबे, शैलेन्द्र सिंह पप्पू समेत सैकड़ों लोग शहीद जय प्रकाश सिंह के गांव पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।