फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित

विज्ञापन
अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के सभागार में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में उच्च न्यायिक सेवा में चयनित अधिवक्ता सुरेश चंद्र गुप्ता व कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिवक्ता शोभनाथ सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुरेशचंद्र गुप्ता शाहगंज तहसील के बड़ागांव के रहने वाले हैं। उन्होंने सन 2006 में दीवानी न्यायालय में वकालत शुरू की। कठिन परिश्रम कर उन्होंने दूसरे प्रयास में एचजेएस की परीक्षा उत्तीर्ण की और अपर जिला जज के लिए चयनित हुए। अधिवक्ता संघ ने प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही अधिवक्ता शोभनाथ सिंह को भी अन्य कारणों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री अनिल कुमार सिंह कप्तान, तेजबहादुर सिंह, प्रेमशंकर मिश्र, आरपी सिंह, सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार गुप्ता, कैलाश नारायण पाण्डेय, गौरी शंकर मिश्र, सुभाष चंद्र यादव, धनन्जय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें