जौनपुर । नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग प्रमुख सचिव राजन शुक्ला ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जीएसटी के सफल क्रियान्वयन के संबंध में कार्यशाला और समीक्षा की। इसमें व्यापारियों को जीएसटी से जुड़ी समस्याओं का निदान बताया गया।
प्रमुख सचिव राजन शुक्ला ने बताया कि शासन स्तर पर ब्यापारियों से निरंतर संवाद स्थापित किया जा रहा है। जिले में अब तक भारत सरकार के संयुक्त सचिव ,उप मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा समय-समय पर कार्यशाला का आयोजन कर व्यापारियों के समस्याओं का निदान कराया जा रहा है। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश टंडन, उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबास गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता, अधिवक्ता दिनेश गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर पारितोष कुमार मिश्र सहायक आयुक्त व्यापारकर वाराणसी ने मौके पर व्यापारियों के समस्याओं का निदान निदान बताया। कहा कि ब्यापारियों के सुविधा के लिए नोडल अधिकारी संतोष कुमार के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने ब्यापारियों से अनुरोध किया कि शासन स्तर की समस्याओं के निदान के लिए लिखित ज्ञापन उपलब्ध कराया जाए। जिसे शासन को प्रेषित किया जा सके। इस अवसर पर ब्यापारीगण एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।