फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यापारी पर हमले के विरोध में बंद रही दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय बाजार निवासी किराना व्यवसायी पर शनिवार की रात हुए प्राणघातक हमले के विरोध में रविवार को बाजार के व्यापारियों ने अपनी दूकानें बंद रखीं। दोपहर करीब एक बजे पहुंचे थानाध्यक्ष ने बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद दूकानें खोली गईं।
विज्ञापन

बाजार निवासी किराना व्यापारी मोतीलाल शनिवार की देर शाम दूकान बंद करने की तैयारी में थे कि तभी बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उनसे रंगदारी मांगी। उन्होंने रुपये देने से मना किया तो एक बदमाश नो ताबड़तोड़ फायर कर दिया। एक गोली हवा में निकल गई जबकि दूसरी गोली मोतीलाल को बांह में लग गई। गोली की आवाज सुनते ही आस पास के लोगों ने भी शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए। घायल व्यापारी को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। उसकी हालत स्थिर बताई गई है। रविवार को सुबह व्यापार मंडल के अरविंद सोनी, अखिलेश यादव की अगुवाई में व्यापारियों ने अपनी दूकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि यहां के कारोबारियों से आए दिन रंगदारी मांगने की घटना हो रही है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पिछले साल स्वर्ण व्यवसायी शिवपूजन और बीरेंद्र सेठ की दूकान पर बम फेंका गया था और उनसे रंगदारी मांगी गई थी। मौके पर पहुंचे एसओ सनवर अली ने दो दिन के अंदर गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया तो दूकानें खोली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें