जौनपुर। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा के जिला इकाई के एक वर्ष पूरा होने पर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर रहे।
महासभा के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष छोटेलाल श्रीमाली ने मां शीतला के चित्र के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि श्रीमाली महासभा अपने संगठन को लेकर सक्रिय है। कमेटी समाज के उत्थान के लिए कार्य करती रहेगी। संगठन का कार्य सरानीय है। मुख्य अतिथि को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष छोटेलाल श्रीमाली, जिला संयोजक पप्पू श्रीमाली को बुके देकर स्वागत किया गया। जिला संयोजक पप्पू श्रीमाली ने प्रत्येक पदाधिकारियों का परिचय मुख्य अतिथि से कराया। कहा कि जिलाध्यक्ष द्वारा स्वजातीय बंधु की बेटी के शादी में 15 हजार का अनुदान दिया गया। माली जाति को अति पिछिड़ा जाति दिलाने के डीएम को ज्ञापन दिया। बीमार पीड़ित महिला को एक लाख 51 हजार रुपये का अर्थिक मदद दिलाया गया। 11 सौ पौधरोपण कराया गया। माली स्वजातीय हिन्दी पत्रिका अखंड प्रेम ज्योति का विमोचन किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक ने किया। जिला उपाध्यक्ष प्रमोद श्रीमाली ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूम से प्रमोद श्रीमाली, रामचंद्र श्रीमाली, दिनेश श्रीमाली, परमेश श्रीमाली, विकास श्रीमाली, राज श्रीमाली, रवि श्ररमाली, बब्लू श्रीमाली, जयनारायण श्रीमाली, अमरदेच श्रीमाली, गौरीनाथ श्रीमाली, लक्ष्मीनारायण श्रीमाली, संतोष श्रीमाली, रविकांत श्रीमाली,आदि सैकड़ों की सुख्या में स्वाजाति बंधु उपस्थित रहें।