फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधन ने चलवाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक कृष्णकुमार कनौजिया ने जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सफाई अभियान चलवाया। उन्होंने स्टेशन पर मिली अनियमितता को दूर करने की हिदायत दी और स्टेशन को साफ सुधरा रखने का निर्देश दिया। सफाई अभियान में रेलवे कर्मियों के अलावा बाहरी लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक कृष्ण कुमार कन्नौजिया ने शनिवार की दोपहर सहायक मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता सुबोध कुमार मिश्र, हरिकेश बहादुर सिंह, सामग्री अधीक्षक लखनऊ सूचित कुमार और स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल के साथ जंघई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान कनौजिया ने कहा की प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर शेड नहीं है। जल्द शेड लगाए जाएंगे। उन्होंने प्रतीक्षालय में पानी निकासी की व्यवस्था कराने, महिला शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सफाई अभियान भी चलवाया। कहा कि यह स्वच्छता अभियान 31 अगस्त तक मंडल के सभी स्टेशनों पर चलेगा। ट्रेन की बोगियों को भी साफ रखा जाएगा। इस मौके पर आरपीएफ उप सहायक प्रभारी अरविंद सिंह, अनंत यादव, सत्यनारायण, महात्मा मानव सेवा संस्थान के पुजारी स्वामी विनोदानंद, सेमरी ग्राम प्रधान प्रमोद गुप्ता, गुलाब गुप्ता, कन्हैयालाल, गुलाब पांडेय, कमला मिश्रा, संतोष मिश्रा, सुरेश गुप्ता ने सफाई अभियान में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें