जौनपुर। टीडी कालेज के छात्रों का प्रतिनिधिमंडल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. देवराज से मिलकर 33 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग की। छात्रों का कहना है की कालेज में सीटें नहीं ब़ढ़ने से तमाम छात्र दाखिला पाने से वंचित हो रहे हैं। कालेजों में दाखिला नहीं हो पा रहा है। इसके चलते छात्रों का भविष्य अधर में है। छात्रों ने 33 प्रतिशत सीट बढ़ाने की मांग की। रजिस्टार डा. देवराज ने छात्रों को बताया कि सीट बढ़ाने के लिए कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी के निर्णय पर सीट बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर शशांक सिंह, अंकुर सिंह, अकाश सिंह, विशल राय, भुवाल आदि मौजूद रहे।