फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंयुवा के नए जिलाध्यक्ष बनाने की शुरू हुई प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। हिंदु युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में अराजकता एवं भष्टाचार की जड़े उखाड़ फेंकने के लिए हिंयुवा को आना होगा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि देश को स्वस्थ एवं स्वच्छ बनाने में कार्यकर्त्ताओं की सहभागिता आवश्यक है। वहीं नईगंज स्थित कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता श्रीश मोदनवाल ने किया। उन्होंने जिला कमेटी के गठन के लिए चल रही गतिविधियों की जानकारी मंडल प्रभारी को दी। बैठक में जिलाध्यक्ष के लिए कई लोगों ने अपना-अपना आवेदन मंडल प्रभारी को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर नरेंद्र गुप्त, प्रिंस सिंह, सतीश सिंह, अनिल दुबे, कुलदीप सिंह, रामसिंह यादव, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें