फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता- पुत्र की मौत

विज्ञापन
हादसे में पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
सिकरारा/खुटहन। जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार के बरगुदर पुल के समीप शुक्रवार की दोपहर रोडवेज बस की चपेट में आने से घायल पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि खुटहन क्षेत्र के बनुआडीह में बुधवार को हादसे में घायल हुई एक महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

सिकरारा क्षेत्र के जाम गांव निवासी बालमुकुंद यादव (50) अपने पुत्र उमेश यादव (25) के साथ शुक्रवार की दोपहर सवा एक बजे बाइक से खपरहा स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। अभी वह बरगुदर पुल के पास पहुंचे थे कि दोनों जौनपुर की तरफ से आ रही अंबेडकर नगर डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हो गए। बाइक उमेश चला रहा था। वह हेलमेट नहीं पहने था। हादसे की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष विमलेश राय मौके पर पहुंचे और घायल पिता-पुत्र को अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने सिकरारा चौराहे से रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। बस चालक गिरफ्तार कर लिया गया है।
उधर, खुटहन क्षेत्र में बुधवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई ईश्वरपुर सलहदीपुर निवासी अधेड़ महिला की शुक्रवार को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने सुतौली घाटकर महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। ईश्वरपुर सलहदीपुर की चंपा देवी (54) पत्नी भूलन गुप्ता बुधवार को अपने पुत्र प्रेमचंद के साथ वाइक पर बैठ शाहगंज जा रही थी। बनुआडीह बाजार में एक साइकल सवार को बचाने में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में चंपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें उपचार के लिए शाहगंज ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने जौनपुर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से उन्हें वाराणसी भेजा गया जहां ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें