मुफ्तीगंज। कर्जमाफी के लिए किसानों की सूची बनाने में लापरवाही बरतने के आरोप में एसडीएम केराकत जगदंबा सिंह ने लेखपाल ओमप्रकाश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
किसानों की कर्जमाफी शासन की प्राथमिकता में शामिल है। लाभान्वित होने वाले किसानों की सूची बनाने लेखपाल ओमप्रकाश यादव को सौंपी गई थी। लेखपाल को मुफ्तीगंज सर्किल के लगभग आठ से दस गांव देखना था। कर्जमाफी के लिए किसानों का ब्योरा तैयार कर देना था। एसडीएम जगदंबा सिंह ने सूची बनाकर देने का निर्देश लेखपाल को दिया था लेकिन लेखपाल ने क्षेत्र के पचास किसानों के नाम सूची में नहीं दर्ज किया। उन्हें प्रदेश के बाहर रहना बताया गया था। जब एसडीएम ने शहाबुद्दीनपुर , नयपूरा, इटैली, सोसापट्टी, रामपुर ,हनुआडीह, रसूलपुर ओझैनिया का दौरा किया तो वे किसान घर पर मिले। एसडीएम ने बताया कि लापरवाही के आरोप में लेखपाल ओमप्रकाश यादव को निलंबित किया गया है।