फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षक निलंबित, 13 का वेतन काटने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्राथमिक विद्यालयों की जांच के दौरान विद्यालय पर अनुपस्थित पाए गए दो दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा 13 सहायक अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने काटने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने विद्यालयों की जांच के लिए कमेटी गठित की है। इस कमेटी ने ब्लाक वार विद्यालयों की जांच की जिसमें 15 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम ने शुक्रवार को बरसठी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कटवार का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अध्यापक भृगुनंदन दुबे अनुपस्थित पाए गए जिससे उनको निलंबित कर दिया गया। इसी प्रकार भगवानपुर के प्रधानाध्यापक आशीष कुमार को अनियमितता बरतने पर निलंबित कर दिया गया। जांच के दौरान अनुपस्थित मिलने पर प्राथमिक विद्यालय शेषपुर के सहायक अध्यापक संजीव कुमार सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्शा की मधुलिका अस्थाना और पूनम सिंह, प्राथमिक विद्यालय चौकियां की मंजू यादव, प्राथमिक विद्यालयशिमरामपुर कला के विनोद चौरसिया, राधेश्याम और अमित कुमार दास, जूनियर हाईस्कूल जमुआ के अमित कुमार, आनंद कुमार, प्राथमिक विद्यालय चपरामऊ ममता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय भटपुरा रेनू विश्वकर्मा, प्राथमिक विद्यालय कर्तिहा के हसन अकबर खान और प्राथमिक विद्यालय मई प्रथम के रामजियावन उपाध्याय का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। बीएसए डा. राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालयों की जांच की जा रही है। शिक्षकों को पहले भी हिदायत दी गई है कि वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंचे। इसके बाद भी शिक्षक लापरवाही कर रहे हैं। पठन पाठन में लापरवाही करने वाले शिक्षक बक्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें