फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवक संघ का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय/ मड़ियाहूं। जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग लेकर डाक सेवक गुरुवार को हड़ताल पर रहे। इसके चलते डाकघरों का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

खेतासराय कस्बा स्थित उप डाकघर पर गुरुवार को दूसरे दिन भी अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर ग्रामीण डाक सेवकों ने हड़ताल कर विरोध जताया। दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। आंदोलित डाक सेवकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण डाक सेवकों ने कहा कि जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट, एआईजी, डीएसयू द्वारा दिए गए सुझावों के लागू किया जाए। पेंशन लागू करने और लक्ष्य के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को बंद करने की मांग की। कहा कि जब तक मांगे पूरी नही होती हैं तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, रामउजागिर यादव, उमाशंकर यादव, मो. अजहर, प्रमोद कुमार सोनकर, धर्मराज प्रजापति, रामप्रताप, अखिलेश कुमार अस्थाना, रमेश कुमार अस्थाना, देवेंद्र सिंह, नीलम यादव मौजूद रहीं।
मडियाहूं क्षेत्र के ग्रामीण डाक सेवक संघ की ओर से बेमियादी हड़ताल जारी रही। डाककर्मी प्रदर्शन कर कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट लागू करने, डाकखाने को आठ घंटे खोलने, जीडीएस कर्मचारी को विभागीय दर्जा देने व सभी ग्रामीण सेवकों को पेंशन देने की मांग की। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद पाल, मोहन मौर्य, चंद्रकेश सिंह ,मनोज दुबे ,तहसीलदार दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसठी में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। डाक सेवकों ने सरकार से मांग की कि चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट लागू कर हम लोगों को कर्मचारी घोषित किया जाय। साथ ही 7वां वेतन आयोग शीघ्र लागू किया जाय नही तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर घनश्याम यादव, दीनानाथ यादव, कड़ेदीन, सुरेश कुमार पटेल, मदनलाल, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीनाथ सिंह, शिवप्रकाश मौर्य, विजय बहादुर मौर्य, इन्द्रमणि, नंदलाल,मोतीलाल, श्रीकांत सिंह, लालमणि यादव, राहुल कुमार,संतोष कुमार, जयप्रकाश, स्वामीनाथ शुक्ल, असदउल्ला,खां, बलईराम, विनय कुमार मौर्य, दिनेश पटेल, रामशिरोमणि, सहित संघ के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें