फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उपकेंद्र पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए पिलकिछा विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया। इसके बाद धरना दिया। इस मौके पर प्रबंधक निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

धरना सभा में इंद्रमणि दूबे ने कहा कि भाजपा के वादे झूठे साबित हो रहे हैं। 18 घंटे बिजली देने की घोषणा हवा हवाई है। कहा कि पुराने कनेक्शन धारियों को निशुल्क मिलने वाले मीटर के लिए तीन-तीन सौ रुपये लिए गए हैं। नए कनेक्शन के लिए 13 सौ रुपये लेकर 130 रुपये की रसीद दी गई है। उन्होंने कहा कि खुटहन क्षेत्र के सभी खंभे एवं तार जर्जर हैं जिससे हमेशा दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। पैनल न लगने के कारण नगवां गांव का एक फीडर वर्षों से बंद पड़ा है। इसके चलते बाकी के फीडरों पर लोड बढ़ जाता है तथा आपूर्ति रुक जाती है। तीन दिनों से खुटहन में विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे किसानों के धान सूखने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि पंद्रह दिनों में सभी मांग को पूरा न करने की दशा में आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर प्रेमलाल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दूबे, डा. रमेशचंद बिन्द, प्रवीण उपाध्याय, मीरा देवी, दुर्गावती, सुदामा यादव, पंकज शर्मा, सुरेंद्र यादव, राजेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें