फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार काली सूची में

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन बंधवाबाजार-भटहर मार्ग के निर्माण में लापरवाही बरतने के मामले में ठेकेदार को काली सूची में डाल दिया गया है। ठेकेदार के खिलाफ यह कार्रवाई कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग ने की है।
विज्ञापन

सड़क पर महीनों से गिट्टी फैलाकर छोड़े जाने से लोगों को तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। आवागमन की समस्या को लेकर चंपापुर गांव निवासी आकाश दुबे ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। मछलीशहर को मीरगंज से सीधा जोडने का मुख्य रास्ता बंधवाबार्जा भटहर सडक का निर्माण प्रधानमंनत्री ग्रामीण सडक योजना 2 के तहत ग्रामीण अभियन्त्रण बिभाग की देखरेख मे हो रहा था। सड़क के निर्माण के लिए 2.51 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ है। इस सड़क को आठ फरवरी 2017 तक बनकर तैयार होना था पर सडक का निर्माण अवधि पुरी होने के बाद शुरु हुआ तो ठेकेदार ने तीन किलोमीटर तक गिट्टी फैलाकर छोड़ दिया है। जिससे राहगिरो की आने जाने मे दिक्कत हो रही। शिकायत के बाद ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग की ओर से शिकायतकर्ता आकाश दुबे भेजे गए जवाब में कहा गया है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण उसकी कम्पनी आरपीएस कन्ट्रक्सन को काली सूची में डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें