फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए़ड छात्रों के मामले में कमेटी ने सौपी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध तीन कालेजों में बीएड छात्रों से अ धिक फीस वसूली के मामले की जांच के लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौप दिया। बुधवार को पूर्व प्राचार्य डा. यूपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद कमेटी ने बंद लिफाफे में रिपोर्ट कुलपति को सौंप दिया।
विज्ञापन

रामनगीना शिक्षक प्रशिक्षण महिला महाविद्यालय पहड़ापुरकला गाजीपुर, मोहन मेमोरियल प्रयाग महाविद्यालय शिवदासी चक बासूचक गाजीपुर और मां प्रेम महिला महाविद्यालय वासूचक गाजीपुर के बीएड सत्र 2016-18 के छात्रों ने सुविधा शुल्क नहीं देने पर प्रायोगिक परीक्षा में फेल करने का आरोप लगाया था। कुलपति को पत्रक देकर मामले की जांच कर कालेज संचालक के खिलाप कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। मामले की जांच के लिए कुलपति ने ट़ीडी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. यूपी सिंह नेतृत्व में पांच सदस्यी समिति का गठन किया था। समिति में डा. योगेंद्र सिंह, डा. नरेंद्र सिंह, डा.सर्वानंद पांडेय और रजिस्ट्रार डा. देवराज शामिल थे। बुधवार को समिति ने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट कुलपति को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें