फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नहीं करती जातिवादी राजनीति-रमेशचंद्र मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है। भाजपा जातिवादी राजनीति नहीं करती है। उक्त बातें बदलापुर विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय अगरौरा के प्रांगण में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि 2022 तक प्रत्येक गरीब को आवास के साथ महिलाओं को शौचालय की ब्यवस्था हो। इस दौरान गाँव के 81 गरीब परिवार को आवास प्रमाण पत्र वितरित किया। विद्यालय प्रांगण में पौध रोपण कर अगरौरा शहीद स्थल पहुँचे। उन्होंने शहीदों को नमन कर बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा धनियामऊ शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान बीडीओ फूलचन्द यादव, अमित मिश्र, प्रमुख पति विनय सिंह, पंकज मिश्र, अजय सिंह, बबलू चौहान, एडीओ रामकृष्ण यादव, विष्णुशंकर सिंह, समसिरुल हसन, हौशला मिश्र, शैलेन्द्र दूबे, जवाहर यादव, प्रधान अनिता चौहान आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शिवराम चौहान व संचालन सुनील सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें