फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में फिर गैरहाजिर मिले 12 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के 16 विकास खंडों के 82 प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण सोमवार को एक साथ किया गया। इस दौरान पांच शिक्षक और सात शिक्षामित्र नदारद मिले। बीएसए राजेंद्र सिंह ने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन वेतन और शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा है। समय पर उचित जवाब न मिलने पर इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने जिले के 16 विकास खंडों में एक साथ प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में जांच सोमवार को कराई। इन 16 विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों ने कुल 82 विद्यालयों का जायजा लिया। इस दौरान सात शिक्षामित्र और पांच शिक्षक ड्यूटी से नदारद मिले। महराजगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गद्दोपुर से संजय कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में रीतू मौर्या, संगीता सिंह गैरहाजिर मिलीं। कन्या प्राथमिक विद्यालय विसवा शाहगंज में काजल किरन हस्ताक्षर बनाकर बिना किसी सूचना के लापता थीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिधवन रामपुर में जयप्रकाश सिंह ड्यूटी पर नहीं थे। इनके अलावा प्राथमिक विद्यालय सिधवन रामपुर में शिक्षामित्र अच्छेलाल, राजकुमारी देवी, प्राथमिक विद्यालय रामपुर द्वितीय में सुनीता यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मई में तेज बहादुर यादव, रामजीत भारती, अच्छेलाल, सिरकोनी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय संधईपुर कादीपुर में गंगा देवी ड्यूटी विद्यालय में मौजूद नहीं थीं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी। बीएसए डा. राजेंद्र सिंह ने ड्यूटी से नदारद मिले शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें