फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुढ़भेड में दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के सेवईनाला बाजार के पास जौनपुर मार्ग पर शुक्रवार को दो बदमाश दो असलहा और लूट के रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिए गए। गौराबादशाहपुर के थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की दो बदमाश बाइक से धर्मापुर से मुफ्तीगंज जा रहे हैं। इसके बाद चेकिंग की गई सेवईनाला पुलिया के पास से बाइक से आ रहे दो संदिग्ध लोगों की घेराबंदी की गई। एक बदमाश ने तमंचे से फायरिंग करने का प्रयास किया लेकिन गोली मिस हो गई। इस दौरान पुलिस टीम ने प्रदीप कुमार निवासी तरसंड थाना गौराबादशाहपुर और दूसरा रतन कुमार निवासी खराट थाना बरदह आजमगढ़ को दो तमंचा, कारतूस और बाइक, 900 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। बदमाशो ने सेनापुर गांव में महिला से जेवर छीनने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें