फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षो से विकास भवन के पीछे पड़ी गंदगी की हुई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वर्षों से विकास भवन के पीछे पड़े गंदगी के कूड़ों को शनिवार को हटाने का कार्य किया गया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने विधिवत सफाई गई। विकास भवन के पीछे कूड़ों का ढेर लगने की शिकायत सीडीओ को मिली थी। इसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने सफाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

विकास भवन के सामने व उसके अगल बगल हर साल साफ-सफाई का कार्य किया जाता रहा है। लेकिन विकास भवन के पीछे गंदगी का अंबार लगा हुआ था। जिसकी सफाई कई वर्षो से नहीं कराई जा रही थी। इस समय में विकास भवन को फिर से चमकाने का कार्य किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त चीजों को बनवाने आदि का कार्य किया जा रहा है। वहीं विकास भवन की रंगाई पोताई के लिए सरकार से बजट की मांग की गई है। इसी बीच मुख्य विकास अधिकारी को विकास भवन के पीछे गंदगी का अंबार लगे होने की शिकायत मिली। जिस पर मुख्या विकास अधिकारी ने सफाई करने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में उक्त गंदगी को हटाया गया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि गंदगी का अंबार लगे होने की शिकायत मिली थी। जिसे हटवाने का का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें