खेतासराय। क्षेत्र के गुरैनी गांव में शुक्रवार की रात दो पत्नियों के बीच खर्चा देने के विवाद के बाद पति पर दूसरी पत्नी व बच्चों को जहर खिलाने का आरोप लगाया गया। फिलहाल पत्नी व दोनों बच्चे उपचार के बाद स्वस्थ हैं। आरोपी पति घर छोड़ कर फरार हो गया।
क्षेत्र के गुरैनी निवासी मैनुद्दीन उफऱ् मन्नू ने तीन शादियां की हैं। पहली पत्नी यास्मीन की मौत हो चुकी है। अन्य दो पत्नियां साथ में रहती हैं। शुक्रवार की देर शाम मैनुद्दीन ने पहली पत्नी सना नाहीद (40) को खर्चे के तीन हजार व दूसरी पत्नी सुल्ताना (30) को पचास रुपये दिए । इसी बात से नाराज सुल्ताना जब पति से पूछने गई। सुल्ताना का आरोप है की पति मैनुद्दीन और उनकी पहली पत्नी सना ने उसे व उसके दो पुत्रों तहजीब (3), तौसीफ (एक वर्ष) को पटक कर घर में रखा कीटनाशक पिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । शनिवार की सुबह आराम होने पर सुल्ताना व बच्चे गांव आ गए । पुलिस ने विवाहिता ने घर जा कर छानबीन की है। एसओ अनिल सिंह ने कहा जहर खाने की सूचना पर पुलिस छानबीन करने पहुंची थी। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुक़दमा दर्ज किया जाएगा।