घाटमपुर में स्कूल का निरीक्षण करते डीएम
बरसठी। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने शनिवार को घाटमपुर प्राथमिक विद्यालय में आकस्मिक निरीक्षण किया। शिक्षा की गुणवत्ता ठीक नहीं होने और छात्रों की संख्या रजिस्टर पर अंकित छात्र संख्या से कम होने पर दो विद्यालयों के चार शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक रोकने आदेश दिया।
डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय दोपहर 12 बजे दाऊदपुर की घटना का निरीक्षण कर लौट रहे थे। रास्ते में स्थित घाटमपुर प्राथमिक विद्यालय पर पहुँच गए। विघालय में दो अध्यापक शशि सिंह एवं संजय मिश्रा उपस्थित मिले। छात्र सख्या की जानकारी लेने पर 107 छात्र रजिस्टर मे अंकित थे। जबकि मौके पर 60 छात्र ही मिले। छात्रों से पहाडा गिनती पूछने पर छात्र कुछ नही बता पाए। इस पर जिलाधिकारी ने दोनों अध्यापकों को कडी फटकार लगायी। रजिस्टर में अंकित संख्या से छात्रों की उपस्थिति कम होने पर दोनों शिक्षक कुछ नहीं बता पाए। डीएम ने अध्यापक शशि सिंह, संजय मिश्रा का अगले आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया। इसके बाद डीएम घाटमपुर जूनियर विद्यालय पर पहुंचे। वहा कुल 25 छात्रों का नाम दर्ज था। जबकि उपस्थित मात्र 11 ही थे। कक्षा आठ के छात्र से चन्द्रगुप्त लिखने को कहा तो छात्र नहीं लिख सका। दूसरा छात्र सोलह का पहाडा नहीं बता सका। डीएम ने दोनों अध्यापक अरुण द्विवेदी, ऋषि सिंह को कडी़ फटकार लगाई। डीएम ने चारो अध्यापक अमित, ऋषि सिंह, शशि सिंह और संजय मिश्रा का अगले आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया।