फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों को पत्र भेजने तक सिमटी है कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मदरसों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए मदरसा संचालकों को पत्र भेजे गए हैं। इस पर मदरसा संचालकों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि वे पहले भी मदरसे में स्वतंत्रता दिवस मनाते रहे हैं और इस वर्ष भी मनाएंगे। कुछ मदरसा संचालकों का कहना है कि सरकार को यह आदेश सभी शिक्षण संस्थाओं को देना चाहिए न की सिर्फ मदरसों को। सिर्फ मदरसे के लिए आदेश जारी किया जाना अविश्वास का द्योतक है।
विज्ञापन

जिले में 335 मदरसे हैं। इसमें 310 मदरसे मान्यता वाले और 25 अनुदानित हैं। मदरसों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, शहीदों को श्रद्धांजलि देने, स्वतंत्रता दिवस का महत्व और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डालने, मदरसों के विद्यार्थियों को देश भक्तिगीत गाने, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता, मिष्ठान वितरण कराने के साथ ही वीडियोग्राफी कराकर सीडी तैयार कराने की अनिवार्यता की गई है। इसके बाद भी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से मदरसों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की लेकिन विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों का आयोजन कराने के लिए कोई योजना तैयार नहीं की गई है। विभाग की ओर से मदरसा संचालकों को निर्देश से अवगत कराया गया है।
शाहगंज मदरसा फैज-ए-आम डफल टोला के प्रबंधक शेख मुजीबुद्दीन का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में बच्चों के साथ अध्यापक भी लगे हैं। सभी राष्ट्रीय पर्व को सरकार की मंशा के अनुरूप मनाएंगे।
विज्ञापन

मडियाहूं क्षेत्र स्थित मदरसा एमए जौहर के प्रबंधक अताउल्लाह खान ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान होगा। सभी छात्र-छात्राएं पर्व को हर्षोल्लास के साथ पहले भी मनाते रहे हैं, इस वर्ष भी मनाएंगे। सरकार जैसे चाहे वैसे वीडियोग्राफी करा ले। मदरसों में देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम होंगेे।
बदलापुर क्षेत्र के पुरानीबाजार में स्थित मदरसा अहले सुन्नत जियाउल उलूम के प्रबंधक मोहम्मद हारून ने बताया कि मदरसे पर ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्र गान होगा। शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। समारोह की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
खेतासराय क्षेत्र के मदरसा दरसगाहे इस्लामी मारूफ़पुर के संचालक अब्दुल्लाह फारूक ने कहा की मदरसे में वर्षों से स्वतंत्रता दिवस पर कौमी तराना पढ़ा जाता रहा है। इसके इस दिन बच्चे प्रोग्राम पेश करते हैं। सरकार के आदेश का पालन किया जाएगा। मदरसे में प्रोग्राम की तैयारी चल रही है। कहा कि सिर्फ मदरसों के ऐसा फरमान होना सरकार का अविश्वास ही दर्शाता है। सभी शिक्षण संस्थाओं के लिए यह आदेश होना चाहिए ।
मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के मदरसा अरबिया मिस्बाहुल उलूम के प्रबंधक मौलाना मंसूर आलम, हिदायतुल उलूम के प्रबंधक रेयाज अहमद, मदरसा फैजानुल उलूम के प्रबंधक हाफिज़ शरीफ़ ने बताया कि हमेशा से ही मदरसों में राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता रहा है। मदरसा शिक्षा बोर्ड के आदेश के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सिंह प्रताप देव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सरकार ने मदरसों में झंडा रोहण, राष्ट्रगान, शहीदों को श्रद्घांजलि, स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताने के साथ कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें