फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यूनियन ने ब्लाक पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन/सतहरिया। भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसानों ने बुधवार को सतहरिया और मुंगराबादशाहपुर ब्लाक पर धरना-प्रदर्शन और पंचायत की। इस दौरान किसान नेताओं ने पात्र गृहस्थी का नए सिरे से सत्यापन कराने और छोटे किसानों को मुफ्त बिजली देने की मांग की।
विज्ञापन

खुटहन संवाददाता के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के सदस्यों ने बुधवार को तहसील उपाध्यक्ष रामतीरथ यादव के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना देकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी कार्यालय में सौंपा गया। सदस्यों ने कहा कि पात्र गृहस्थी कार्ड के सत्यापन में धांधली की जा रही है। इसका सत्यापन घर घर जाकर होना चाहिए। जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था की जाए। किसानों का गन्ना मूल्य चार सौ रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। खुटहन में कई वर्षों से बंद पड़े शीतगृह को चालू किया जाए। जले पड़े ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए। इस मौके पर सुरेश बिंद, सकील अहमद, ठाकुर प्रसाद,चिन्ता, राम दुलार, सुमित्रा, चिन्ता देबी, चन्द्रमुखी, फूला आदि मौजूद रहे।
सतहरिया संवाददाता के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर मुंगराबादशाहपुर ब्लाक मुख्यालय के परिसर में बुधवार को पंचायत की गई। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र बीडीओ जयेश सिंह को सौंपा। इसमें किसानों को मुफ्त में बिजली देने की मांग की गई। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली देने, किसानों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने, असवॉ सेमरी, मोलनापुर, मडवादोदक, जखनियां, रखौली, बनकट में पात्र गृहस्थी राशन कार्ड बनाने में हुई गड़बड़ी की जांच कराने, सेमरी में चैदहवीं वित्त योजना 2017 से निर्माण कार्यों की जांच और मुंगराबादशाहपुर के एक विद्यालय के प्रबंधक के खिलाफ जारी गैरजमानती वारंट तामील कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा प्रशासन की उदासीनता के कारण लाभकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। संचालन धर्मराज पटेल ने किया। इस मौके पर बाबूराम, खलील, प्रेमसागर, पारसनाथ, लाल जी, फूलचंद, सत्यप्रकाश, राजदेव, अमरावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें