फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त क्रांति दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर नियाज ताहिर शेख शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर कार्यालय से मशाल जुलूस निकालकर कोतवाली चौराहा होते चहारसू गए जहां सभा हुई। कांग्रेसजनों ने आजादी की लड़ाई के शहीद हुए स्वाधीनता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रभूवन सिंह ने कहा कि देश को आज कांग्रेस की विचारधारा की प्रबल आवश्यकता है। नियाज ताहिर ने स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सभा को अखिलेश श्रीवास्तव, साजिद हमीद, मधुसूदन बैंकर, अशोक बैंकर, अमरनाथ राजू, राम अवतार सोनी आदि ने संबोधित किया। उधर अगस्त क्रांति दिवस पर सपा नेता डा.केपी यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्त्ताओं ने जुलूस निकाला। जो मियापुर से कचहरी पहुंचकर समाप्त हुआ। इसमें मनोज मौर्या, अनवारूल हक, रमेश यादव, लक्ष्मीकांत यादव, सतीश, सोनू, प्रमोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें