फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी खरीदने के लिए बाजार में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
रक्षाबंधन
विज्ञापन
जौनपुर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर रविवार की शाम जिले के सभी बाजार गुलजार रहे। जगह-जगह सजी राखियों और मिठाइयों की दूकानों पर खूब बिक्री हुई। सोमवार की सुबह मिठाई खरीदने के लिए कतार न लगानी पड़े, इसके लिए लोगों ने आज ही खरीदारी के साथ सभी तैयारियां पूरी कर लीं। बहनों ने छोटे-छोटे भाइयों के लिए कार्टून पात्रों के फोटो वाली और बड़ों के लिए रेशम के धागों की आकर्षक राखियां खरीदीं। बाजार में देर रात खरीदारी चलती रही। वहीं सावन के आखिरी में लोगों ने हवन पूजन और रुद्राभिषेक भी किया।
विज्ञापन

रेशम के धागे वाली रंगबिरंगी और राजस्थानी राखियां लोगों को काफी भा रही हैं। रविवार की सुबह ही जिले के सभी बाजारों में राखी और मिठाई की दूकानें सज गईं थी। बाजार में पांच रुपये से लेकर करीब डेढ़ सौ तक की राखियां उपलब्ध हैं। राखी बांधने के लिए कुछ बहनें रविवार को ही भाई के घर पहुंच गईं तो कुछ भाई बहनों के घर पहुंचे। त्योहार के कारण घरों में खुशी का माहौल है। हालांकि इस वर्ष पिछले साल की तुलना में राखियां 25 से तीस फीसदी महंगी हुई हैं लेकिन खरीदारी पर महंगाई का असर नहीं दिखा। ग्राहक कम दाम की राखी खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। राखी विक्रेता विशाल गुप्त ने बताया रेशम की कम दाम वाली हल्की राखियों की बाजार में अधिक मांग है। उधर, माला-फूल की खरीदारी भी खूब हुई। त्योहार को देखते हुए एक दिन पहले ही घरों में साफ सफाई की गई। सावन के माह के चलते घरों में हवन पूजन और रुद्राभिषेक का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें