फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े सुरक्षा के बीच पुनर्मतगणना सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया (ब्यूरो)। न्यायालय के आदेश व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के वार्ड संख्या 37 के जिला पंचायत सदस्य के पक्ष में पड़े मतों की नए सिरे से गणना शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर कड़ी सुरक्षा के बीच की गई। इसका परिणाम न्यायालय की ओर से घोषित किया जाएगा। नमूना मतपत्र के अभाव में मतगणना तीन घंटे विलंब से 12 बजे से शुरू हुई, जो शाम सात बजे तक चली।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या 37 से पुष्पा देवी निर्वाचित घोषित की गई थी। इसके विरोध में अंजू यादव ने न्यायालय में वाद दाखिल कर पुनर्मतगणना कराने की मांग की थी। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पुनर्मतगणना कराने का निर्देश निर्वाचन कार्यालय पंचायत निकाय को दिया। कोर्ट के आदेश के अनुपालन मे शुक्रवार को मुंगराबादशाहपुर ब्लाक सभागार में पुनर्मतगणना कराई गई। इस दौरान सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था थी। हालांकि पुर्नमतगणना के बाद परिणाम को सुरक्षित रख लिया गया है। उप जिलाधिकारी मछलीशहर व खंड बिकास अधिकारी जयेश सिंह की देखरेख में नमूना मतपत्र के अभाव में मतगणना निर्धारित समय सुबह 09 से लगभग तीन घंटे विलंब से शुरू हुई। इस दौरान जिला मुख्यालय से नमूना मतपत्र आने के बाद दोपहर 12 बजे मतगणना शुरू हुई। जिसके लिए कुल पांच टेबुल लगाए गए थे। कुल नौ चक्रों में मतगणना हुई। उप जिलाधिकारी ने बताया की परिणाम को सुरक्षित सील बंद कर न्यायालय में जमा कर दिया जाएगा। परिणाम की घोषणा अदालत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें