मीरगंज। शटडाउन नहीं देने पर एक निजी लाइनमैन ने शुक्रवार को जंघई फीडर पर तैनात एसएसओ को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही कपड़ा भी फाड़ दिया। इसके बाद एसएसओ लाइन बंद करके इलाज कराने के लिए मछलीशहर चला गया। पीड़ित पुलिस को तहरीर दे दी है।
जंघई विद्युत फीडर पर शुक्रवार सुबह तैनात एसएसओ हरगोविंद चौहान से प्राईवेट लाईनमैन अशोक बिंद ने शटडाउन मांगा। एसएसओ हरगोविंद चौहान ने बार- बार शटडाउन देने से मना किया। कहा कि बार-बार शटडाउन देने से उपभोक्ताओं को दिक्कत होती है। बस इसी बात से नाराज होकर प्राइवेट लाइनमैन ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उसके कपड़े भी फाड़ डाले। इसकी जानकारी एसएसओ ने विद्युत कर्मचारी संघ को दी। संघ के लोग भी अपराह्न चार बजे वहां पहुंचे। साथ ही बिजली सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद एसएसओ का उपचार कराने के लिए मछलीशहर चले गए। एसएसओ हरगोविन्द ने बताया की दवा लेने के बाद इसकी शिकायत पुलिस से करेंगे। उन्होंने कहा की प्राइवेट लाईनमैन फर्जी तरीके से लाइन खींचते हैं और जबरजस्ती शटडाउन मांगते हैं जिससे उपभक्ताओं को बिजली कटौती से जूझना पडता है। लाइनमैन लोकल होने के कारण आए दिन लोगों को साथ लेकर दबाव भी बनाते है। जबकि लाईनमैन का कहना है एसएसओ उसका शोषण करते हैं।