फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक अधिवक्ता के परिजनों को मिला चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दीवानी अधिवक्ता संघ सभागार में सोमवार को बार कौसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व चैयरमेन एवं सदस्य द्वारा एक-एक लाख रूपये की चेक जौनपुर के दिवंगत अधिवक्ता अच्छे लाल की प्नी दुर्गा मिश्रा व दिनेश चन्द्र राय की पत्नी उर्मिला राय को प्रदान किया गया। इस अवसर पर यूपी बार कौसिल के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल एडवोकेट ने बताया कि सामूहिक बीमा योजना के अन्तर्गत जौनपुर के दिवंगत अधिवक्ता चन्द्रपाल सिंह, संजीव बिसारिया, अजय शंकर दुबे, सुभाष चन्द्र यादव, शीतला प्रसाद राम, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, उमाशंकर तिवारी, राधेश्याम मिश्रा के परिजनों को मुवलिग पांच-पांच लाख रूपये का अनुदान अधिवक्ता कल्याणकारी ट्रस्टी समिति द्वारा स्वीकृत किया गया है। उन्होंने सरकार व महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशा व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र के अनुरूप उपरोक्त सामूहिक बीमा योजना की आयु सीमा 60 से बढाकर 70 वर्ष किया जाए। अधिवक्ता के जीवनकाल में लाभ मिलने वाली अधिवक्ता कल्याणकारी योजना की धनराशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख शीघ्र ही कर दी जाएगी। श्री शुक्ल ने प्रदेश में अग्रिम जमानत का प्रावधान लागू प्रभावी करने, दप्रसं की धारा लअ का संशोधन स्थगित करने तथा उच्च न्यायालय के अधीन राजस्व सेवा का गठन करने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री अनिल सिंह कप्तान, प्रेम शंकर मिश्र, गौरीशंकर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें