फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किल इंडिया ने विजेताओं को किया पुरस्कृत 20-05-21

विज्ञापन
विज्ञापन
स्किल इंडिया ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

मछलीशहर (जौनपुर)। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत नगर के एपीसीएस कम्यूटर सेंटर पर तीन दिवसीय कौशल प्रदर्शनी का समापन के अवसर पर प्रतिभागी विजेताओं को स्किल इण्डिया की तरफ से पुरस्कृत किया गया। कौशल प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं ने कला, तकनीकी, चित्रकारी में अपना हुनर दिखाया। प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। संस्था के डाइरेक्टर आनंद कुमार ने कहा कि कौशल प्रदर्शनी का मकसद सभी छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास करने के साथ उन्हें स्वावलम्बी बनाया जाना है। प्रथम पुरस्कार विजेता देवेन्द्र भारती, द्वितीय पुरस्कार अमित मौर्या, पंकज यादव, आलोक गुप्ता, दीपक गुप्ता, विष्णू झा समूह को, तृतीय पुरस्कार विजेता अंकित विश्वकर्मा, चन्दन जायसवाल, शशिकांत मिश्रा व अंकित यादव के समूह को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम रमापति के साथ बख्शी पालटेक्निक के प्राचार्य विनोद चन्द्र श्रीवास्तव, राकेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, डा. आरपी यादव, उपस्थित थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें