फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 गांवों की बिजली आपूर्ति तीन दिन से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज (जौनपुर)। केबिल जलने से मीरगंज क्षेत्र के 72 गांवों में तीन दिनों से बिजली गुल है। इन गांवों में किसी तरह तीन दिनों से तीन घंटे ही बिजली दी जा रही है। बारिश के बाद हो रही धूप और उमस भरी गर्मी में लोग हवा के लिए तरस गए हैं। गड़बड़ी दूर नहीं किए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का आरोप है एक माह में चौथी बार लगातार तीन दिन से सप्लाई बाधित है। मछलीशहर से जंघई मेन लाइन की सप्लाई पहुंची है। इन दिनों इसका तार बदलने का काम भी हुआ है। जंघई से जाने वाली11 हजार बोल्ट की सप्लाई का तार अब भी जर्जर है जिससे आये दिन तार टूटे रहते हैं। पिछले तीन दिन से रेलवे ट्रैक के नीचे से गई केबिल की खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बंद है जिससे 72 गांवों में अंधेरा फैल गया है। बिजली विभाग की ओर से केबिल बदलने में विलंब होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। तीन दिन से बिजली नहीं होने से इनवर्टर ने भी जवाब दे दिया है जिससे मोबाइल चार्ज हो पा रहा है।
क्षेत्र के सेमरी, बभनियांव, असवा, गोपालापुर, गरियाव, महेनद्रु, चितांव, गोधना, मोलनापुर, चौकीकला, अलापुर, हवेली, अमाई, कसेरवा, बसेरवा, कमासिन, रामपुर, चौथार, नवापुर, जरौना, रामडीह, भटहर, मीरपुर, उमरी, गोपपुर, मीरगंज, करियांव, गुरगुजी, भिदुना, बिसरा, सेमरहो, माधोपुर, इमिलिया, रामपुरखुर्द, सवैया, अगहुआ, किशुनदासपुर, चौकीखुर्द, अदारी, लासा, बरांवा, जगदीशपुर, चौधरीपुर, चकिया, अमारा, बसढुआ, मनापुर, सिरौली, कारोबनकट गांव के लोग बिजली गुल होने से परेशान हैं। चौकीखुर्द के टीन पाण्डेय, गोधना के अखिलेश सिंह, सवैया के सूर्यप्रकाश यादव, अगहुआ के जितेंद्र यादव, चौधरीपुर के दिनेश यादव, करियांव के लाल प्रताप का कहना है बिजली विभाग की उदासीनता से विजली आपूर्ति बंद है। एसडीओ मैनेजर प्रसाद का कहना है की जितनी केबिल चाहिए उतनी स्टोर में उपलब्ध नहीं है। केबिल वाराणसी से मंगाना पडे़गा। आपूर्ति बहाल होने में सोमवार तक का समय लग सकता है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें