करंजाकला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर की मुख्य परीक्षा जिले के 28 केंद्रों पर 31 जुलाई से 10 अगस्त तक होगी। परीक्षा में 106 आईटीआई कालेजों के 12000 विद्यार्थी शामिल होंगे।
आईटीआई की परीक्षा दो पालियों में सुबह 10.30 से 1.30 बजे और दूसरी पाली में 2.30 से 5.30 बजे तक होगी। परीक्षा के नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बल की व्यवस्था कर दी गई है। परीक्षा केंद्र बनाने में गड़बड़ी की शिकायत पर जिलाधिकारी ने रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में छापेमारी की। इस दौरान प्रधानाचार्य शिवबालक राम वर्मा से पूछताछ की। सिद्दीकपुर कालेज के प्रबंधक ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि केंद्र बनाने के नाम पर धांधली की जा रही है। (ब्यूरो)