फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
आप का धरना
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और भ्रष्टाचार के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। परिसर में भ्रमण कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद धरना दिया।
विज्ञापन

धरना सभा में पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं जिलाध्यक्ष डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्च पर फेल हो रही है। अपराध और गुंडागर्दी चरम पर है। बुलंदशहर और बदायूं की घटनाएं सरकार की नाकामी को उजागर करने के लिए काफी हैं। भाजपा के कई विधायक सांसद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
किसान प्रकोष्ठ के संयोजक अमरनाथ यादव ने कहा कि किसानों को ऋण माफ करने का फैसला किया था। केवल 66 लाख किसानों का ही कर्ज माफ हुआ। किसान आत्म हत्या करने के लिए बाध्य हो रहे हैं। चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा. बीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्थ हो गई है। हर वर्ष किताबों को बदलने का खेल जारी है। विद्यालयों में फीस पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। मीडिया प्रभारी सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश को बांटने की साजिश कर रही है। सरकार की मानसिकता ठीक नहीं है। इस मौके पर रिजवान, अजय .यादव, मनीष केसरी, मो. गालिब, रामसूरत, धर्मेद्र सोनकर, फैसल आदि मौजूद थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें