फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद अलीशाहपुर में स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के अलीशाहपुर गांव की डेंगू से पीड़ित महिला की रविवार को इलाहाबाद में इलाज के दौरान में मौत की खबर पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गयौ। सीएमओ के निर्देश पर अपर मुख्य चिकत्साधिकारी डा. सत्यनारायण हरिश्चंद्र तथा डा. जय नरेश की टीम लगातार दो दिन गांव तथा स्थानीय बाजार में मेडिकल स्टोर की जांच की। एक पैथालाजी सेंटर को सीज भी कर दिया। गंाव में साफ़ सफाई पर लोगों कोे जागरूक करते हुए मच्छर नाशक दवाओं का छिड़काव करवाया।
विज्ञापन

अलीशाहपुर गांव निवासी पुष्पा सरोज के परिजनों से मिलकर जानकारी लेने के लिए जनपद के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सत्य नारायण हरिश्चंद्र अपनी टीम के साथ पहुँचे। परिजनों से जानकारी ली। मृतका के पुत्र ने विकास ने बताया कि उसने अपनी माता के बुखार का इलाज गुलजार गंज बाजार से दवा लाकर किया था। आराम न होने पर झूंसी के अपने रिश्तेदार के पैथॉलाजी पर जाकर ब्लड टेस्ट कर कराया जहाँ पता चला कि डेंगू है। आननफानन में इलाहाबाद के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां 2 घण्टे बाद उसकी मौत हो गयी। डाक्टर ने बताया कि विकास को निर्देश दिया गया है कि वह तीन दिन में झूंसी के पैथॉलॉजि सेण्टर की रिपोर्ट दे। गुलजारगंज बाजार स्थित मेडिकल स्टोर पर डा. जयनरेश अपनी टीम के साथ पहुँच कर कागजात की जांच की। वहीँ बाजार में अवैध् रूप से चलाये जा रहे पैथालाजी सेण्टर पर छापेमारी कर उसे सीज कर दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बाजार में हुयी छापेमारी से बिना लाइसेंस के चल रहे क्लीनिक व मेडिकल स्टोर के शटर धड़ाधड़ बन्द होने लगा । डा. सत्य नारायण ने बताया जब तक झूसी के पैथोलॉजी की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि गॉव में जलजमाव वाले स्थानों पर दवाओं के छिड़काव कराया गया हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें