बदलापुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत बदलापुर ब्लाक सभागार में चल रहे तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला, प्रदर्शनी व कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी र्गई। इसका उद्घाटन बीडीओ बदलापुर पीसी यादव ने किया।
उन्होंने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। शासन की नीतियों से गांव के गरीब व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छता मिशन, कौशल विकास योजना के माध्यम से गरीबी दूर करने प्रयास किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन के बारे बताते हुए वृक्षारोपण पर जोर दिया। संचालन कृषि तकनीकि सहायक डा. रमेश चन्द्र यादव ने किया। उन्होेंने सोलर पम्प, मृदा परीक्षण, कृषि अनुदान, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना के बारे में बताया। बैंक अधिकारी सीबी मिश्रा ने सामाजिक सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या योजना, किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में बताया। पशु चिकित्साधिकारी घनश्यामपुर डा. त्रिलोकी ने पशुओं का टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सूचना विभाग से जुड़े गायक वृजमोहन व सोनम सरोज एंड पार्टी ने लोकगीत से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में एडीओ अच्छेलाल, सतईराम, मुख्तार अहमद, विनोद, भानुप्रताप सिंह, केके यादव, अवनीश यादव उपस्थित रहे। (ब्यूरो)